Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी के मुख्यमंत्री अपराध जगत के लिये हीरो बन गये है : अखिलेश

akhilesh yadav

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कभी अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपराध जगत के लिए हीरो बन गए हैं और उनका सम्पूर्ण प्रशासन अपराधियों के आगे नतमस्तक है।

श्री यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह जंगल राज में बदल गया है जहां अपराधी बेलगाम हैं और बहन बेटियां हैवानियत की शिकार हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटना नहीं घटती हो।

उत्तर प्रदेश में आज जो हालात है उससे समाज का हर व्यक्ति भयभीत है। बदले की भावना से विपक्ष पर उत्पीड़न कर कार्यवाही आम बात है।

रोजगार पर श्वेत पत्र जारी करें योगी सरकार : आप

उन्होने कहा कि अब तो अभिव्यक्ति की आजादी पर भी यहां प्रतिबंध लग गया है। मीडिया की आवाज आईटी और ईडी के द्वारा दबाई जा रही है। राज्य सरकार और भाजपा के खिलाफ टिप्पणी करना भी अपराध हो गया है। राजद्रोह के मुकदमें तो किसी पर भी लगा दिए जाते हैं। जनता त्रस्त है और वह अब बस सन् 2022 के विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का जनता का इरादा तभी सफल होगा।

Exit mobile version