• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है कांग्रेस: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/02/2023
in उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर त्रिपुरा/खोवाई/त्रिपुरा सदर। त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी उतर गए। उन्होंने यहां दो विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली (बागबासा, कल्याणपुर-प्रमोदनगर ) व एक विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर विकास कार्यों के बलबूते दूसरी बार त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनाने की अपील की तो कुशासन व घोटाले गिनाकर कम्युनिस्टों और कांग्रेस पर हमलावर रहे।

बोले-कांग्रेस का इतिहास देश को ठगने का रहा है। दोनों पार्टियां आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने आई हैं। अन्य राज्यों की भांति यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ को यहां की जनता ने भी सिरमौर बनाकर रखा। योगी जी आयो रे-योगी जी आयो रे, सबका साथ और सबका विकास आदि के गीतों पर बागबासा में आमजन ने गोरक्षपीठाधीश्वर का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। बागबासा में सीएम योगी के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे।

डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा को दिलाई अलग पहचान

बागबासा से भाजपा उम्मीदवार जादब लाल नाथ के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने पहली जनसभा की। कहा कि 5 वर्ष में डबल इंजन की सरकार के कार्यों ने त्रिपुरा को अलग पहचान दिलाई है। पीएम मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास का वास्तविक रूप त्रिपुरा में धरातल पर दिख रहा है। पीएम आवास योजना में 3 लाख परिवार को आवास, स्वच्छ भारत मिशन में हर गरीब परिवार के पास शौचालय, पीएम उज्ज्वला योजना में हर परिवार के पास फ्री रसोई गैस कनेक्शन, हर घर नल योजना से अधिकतर गांवों में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उपलब्ध कराना, आयुष्मान भारत योजना हो या मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाला काम। वह बिना भेदभाव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास को चरितार्थ कर रहा है।

CM Yogi

कम्युनिस्टों का कुशासन व कांग्रेस मिलकर चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। कुशासन को कई गुना बढ़ाने व अराजकता फैलाना के लिए वे फिर से मैदान में हैं।कांग्रेस ने सुरक्षा का भीषण संकट पैदा किया, वह कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है। कांग्रेस ने किसी भी तबके तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने दिया। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो कांग्रेस को बुरा लगता है। राम मंदिर का विरोध करती थी, लेकिन आज राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है।

कांग्रेस रामसेतु को तोड़कर भगवान राम और साथ ही साथ श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही थी। त्रिपुरा में 5 वर्ष बाद आने का अवसर मिल रहा है तो कह सकता हूं कि पीएम मोदी व सीएम डॉ. मानिक साहा के नेतृत्व में बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंच रहा है। कम्युनिस्टों व कांग्रेस ने विभाजन किया। आज जनजातीय समुदाय से जुड़ी बहन देश की राष्ट्रपति बनती हैं। केंद्र सरकार में कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्री ओबीसी समुदाय से हैं। वे समाज का प्रतिनिधित्व कर सबका विकास कर रहे हैं।

जनता ने सिखाया सबक, मिट रहा कम्युनिस्ट व कांग्रेस का अस्तित्व

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दूसरी रैली खोवाई जिले के कल्याणपुर-प्रमोद नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां उन्होंने निवर्तमान विधायक व भाजपा उम्मीदवार पिनाकी दास चौधरी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि 2018 में भाजपा ने त्रिपुरा की खुशहाली व समग्र विकास के लिए समर्थन मांगा था। 35 वर्षों तक कम्युनिस्ट व कांग्रेस के लोगों ने विकास नहीं होने दिया था, त्रिपुरा में विकास की योजनाओं में डकैती डाली। कांग्रेस व कम्युनिस्ट एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

जनता ने सबक सिखाया तो इनका अस्तित्व मिट रहा है। वे नौजवानों को बेरोजगार, किसानों को बदहाल, मां-बहनों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। असुरक्षा का वातावरण था, लेकिन पहली बार बनी भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ दिया। महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देना चमत्कार है। कम्युनिस्टों व कांग्रेस को जहां भी शासन मिला, भावनाओं से खिलवाड़ करते थे।

यूपीए शासन ने रोज नया घोटाला देखा होगा। कभी कोयला घोटाला, कभी टूजी घोटाला, कभी कामनवेल्थ घोटाला, घोटाला कांग्रेस की पहचान बन चुकी थी। आज जब नौजवानों को रोजगार मिल रहा है और विकास योजनाएं बढ़ रही हैं, आस्था का सम्मान हो रहा है तो कांग्रेस कम्युनिस्टों के साथ मिलकर साजिश रचना चाहती है। यूपी की काशी में काशी विश्वनाथ धाम बन गया तो अयोध्या में राम मंदिर तेजी से बन रहा है। अब पूर्वोत्तर में मंत्री कैंप करते हैं और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराकर पीएम मोदी को रिपोर्ट करते हैं।

Tags: cm yogitripura electiontripura newsup news
Previous Post

सॉफ्टवेयर कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके अपर

Next Post

विदेशी निवेशकों की टॉप प्रायोरिटी में शामिल डाटा सेंटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य:

03/11/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के बाद किया एफआरआई का दौरा

03/11/2025
CM Yogi
Main Slider

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

03/11/2025
10 people died in a road accident
Main Slider

सड़क पर दौड़ती मौत ! डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, सड़क पर बिछ गई लाशें

03/11/2025
Next Post
Database

विदेशी निवेशकों की टॉप प्रायोरिटी में शामिल डाटा सेंटर

यह भी पढ़ें

Indian players now ready for the final match of World Test Championship

भारतीय खिलाडी़ अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए तैयार 

07/05/2021
ginger

बार-बार हो रहा है गर्भपात, रोकने के लिए कारगर है यह घरेलू उपाय

06/12/2021
Tree Man

ट्री-मैन ने ‘सवा करोड़’ वृक्ष लगाने का लिया संकल्प, दोनों बेटों संग वृक्षों को देते हैं पानी

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version