Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा राज में दुनिया भर में उत्तर प्रदेश की बदनामी हुई : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि भाजपा राज में दुनिया भर में उत्तर प्रदेश की बदनामी हुई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार की अवमानना की गई है। इस मामले में राज्यपाल को स्थिति का स्वयं संज्ञान में लेकर तत्काल कठोर कार्यवाही किए जाने का निर्देश देना चाहिए, जिससे प्रदेश में अमन-चैन बना रहे।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार को बिना वैधानिक प्रावधान के किसी के मकान-दुकान को बुलडोजर से गिराना, अज्ञात के नाम पर निर्दोषों की धरपकड़, समुदाय विशेष को दोषी ठहराने की कोशिशें आदि की अनुमति न तो हमारी संस्कृति न धर्म-विधान और न ही संविधान देता है।

कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिसमें वह पूरी तरह विफल साबित हुई है। हर क्षेत्र में अपनी नाकामी छुपाने के लिए मुख्यमंत्री जी झूठे किस्से-कहानियां गढ़कर लोगों को गुमराह करने में लगे रहते हैं।

हिंसा के बाद एक्शन में यूपी पुलिस, अब तक 304 उपद्रवी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भाजपा का रवैया अब भी न्याय संगत नहीं दिखाई देता है। ये कहां का इंसाफ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख्त प्रतिक्रिया हुई, वह सुरक्षा के घेरे में है और बिना वैधानिक जांच पड़ताल के रावण रूपी ‘राक्षसी बुलडोजर’ से रामराज्य कुचला जा रहा है।

Exit mobile version