• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Election: 80 हजार वोटों से आगे हैं योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
10/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गुरुवार को मतगणना के पल-पल की अपडेट जानने के लिए लोग भोर से ही बेचैन दिख रहे हैं। गोरखपुर शहर सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का दबदबा रहने की पूरी संभावना है। 22 वें राउंड में योगी 80 हजार वोट से आगे हो गए हैं।

बता दें कि गोरखपुर शहर सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुल 12 उम्मीदवार हैं। समाजवादी पार्टी ने यहां से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे स्व. उपेन्द्र दत्त शुक्ल की पत्नी सुभावती शुक्ला को मैदान में उतारा है। बसपा से ख्वाजा शमसुद्दीन और कांग्रेस से चेतना पांडेय मैदान में हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से चंद्रशेखर रावण ने चुनाव लड़ा है।

UP Election 2022: बीस हजार वोटों से आगे चल रहे हैं सीएम योगी

एग्जिट पोल्स के इशारों के मुताबिक, यदि भाजपा सत्ता हासिल करती है तो योगी आदित्यनाथ 15 साल बाद यूपी के ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो विधानसभा के सदस्य होंगे। वर्ष 2017-22 के कार्यकाल में वह विधानपरिषद के सदस्य रहे। अखिलेश यादव भी विधानपरिषद सदस्य के तौर पर ही मुख्यमंत्री बने थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। यह विधानसभा क्षेत्र, गोरखपुर सदर संसदीय का हिस्सा है। जहां से योगी लगातार पांच बार सांसदी जीत चुके हैं। वर्ष 2017 में इस सीट से भाजपा के डॉ. आरएमडी अग्रवाल चुनाव जीते थे। इस बार भाजपा ने उनकी जगह सीएम योगी को इस सीट से उतारा तो अचानक गोरखपुर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में छा गया। सीएम योगी के राजनीतिक कॅरियर में उनका यह पहला विधानसभा का चुनाव है।

37 साल का तिलिस्म तोड़कर सीएम योगी फिर करेंगे सत्ता में वापसी

बता दें कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सीएम योगी ने अपनी सीट पर न्यूनतम समय दिया है। उनकी गैर मौजूदगी में चुनाव प्रचार की कमान पूरी तरह उनकी टीम ने संभाली। इस टीम में शामिल योगी के विश्वासपात्र सिपहसलारों ने पर्दे के पीछे रहकर रणनीति बनाई और उन्हें योगी आदित्यनाथ को चुनावी व्यस्तताओं की वजह से प्रचार से पूरी तरह मुक्त रखा।

इतना ही नहीं, इस टीम ने वर्ष 2017 के मुकाबले ज्यादा मतदाताओं को घरों से निकालकर वोट डालने के लिए बूथों तक पहुंचाने का काम भी किया। इसका परिणाम वर्ष 2017 में पड़े 51.12 प्रतिशत मतों के मुकाबले वर्ष 2022 में पड़े 53.22 प्रतिशत मत के रूप में देखने को मिला।

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,223 अंक चढ़ा

Next Post

उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने चखा जीत का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
Hostel
उत्तर प्रदेश

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, ₹6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी

27/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी

27/03/2026
Uttarakhand SIR
राजनीति

1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान

27/03/2026
Earth Hour
Main Slider

उत्तराखंड : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

27/03/2026
Next Post

उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने चखा जीत का स्वाद

यह भी पढ़ें

Man arrested for making derogatory remark on PM Modi's mother

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा

29/08/2025
सुशील मोदी Sushil Modi

सुशील मोदी राज्यसभा का उपचुनाव निर्विरोध जीते, प्रमाण पत्र सात दिसंबर को मिलेगा

04/12/2020
Solar Power Plant

रामोत्सव 2024: ’सूर्य की आभा’ से रोशन होगी ‘सूर्यवंश की राजधानी’

05/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version