Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी चुनाव: BJP ने दिग्गजों को बनाया क्षेत्र प्रभारी, बूथ अध्यक्षों पर करेंगे निगरानी

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में 11 अशोका रोड पर भाजपा की बड़ी बैठक हुई। बूथ अध्यक्षों की बैठक में भाजपा के दिग्गज चेहरों को क्षेत्रवार प्रभारी बनाने पर फैसला हुआ। गृहमंत्री अमित शाह को बृज क्षेत्र और पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवध और काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्र प्रभारी बूथ अध्यक्षों की निगरानी करेंगे।

दिल्ली में तकरीबन 3 घंटे तक चलने वाले भाजपा के मंथन में चुनावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिग्गज चेहरों को क्षेत्रवार प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इसमें यूपी चुनाव रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई। बैठक में भाजपा का पूरा फोकस बूथ जीता तो चुनाव जीता के फार्मूले पर रहा।

बूथ अध्यक्षों की बैठक में विजय संकल्प यात्राओं के रूट तय हुए हैं। उसके प्रभारी बना दिए गए हैं। जल्द ही, तारीख भी तय कर दी जाएगी। बैठक में चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल और यूपी भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह शामिल हुए थे।

वित्तीय धोखाधड़ी व साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरुकता जरुरी : मुख्य सचिव

मिशन उत्तर प्रदेश 2022 के लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राज्‍य के दौरे शुरू कर दिए हैं। भाजपा का खास जोर इस बार पूर्वांचल पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी यूपी यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को 300 प्लस का मंत्र दिया है। अगले आम चुनाव का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जीत ‘2024 के लिए द्वार खोलेगी।’

Exit mobile version