Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जन-जन का है यूपी महोत्सव: अपर्णा यादव

Aparna Yadav

Aparna Yadav

लखनऊ। लखनऊ में यूपी महोत्सव (UP Mahotsav) शनिवार से शुरू हो गया। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से अलीगंज स्थित सेक्टर-ओ, पोस्टल ग्राउण्ड में आयोजित महोत्सव का उदघाटन 15वें यूपी महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने किया। उद्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। महोत्सव कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर्णा यादव (Aparna Yadav)  ने कहा कि यूपी महोत्सव जन-जन का महोत्सव है। महोत्सव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न आत्म निर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना भी पूरा होता दिख रहा है।

भाजपा नेत्री (Aparna Yadav) ने आयोजक समिति प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यूपी महोत्सव में प्रदेश की कई संस्कृति व कला के बिखरे रंगों को देखकर कहा जा सकता है कि यूपी महोत्सव ने सभी का दिल जीता है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूपी महोत्सव, लखनऊ ही नही वरन पूरे उत्तर प्रदेश का महोत्सव है। हस्तशिल्प कारीगरों को बेहतर मौका मिल रहा है। महोत्सव का आयोजन करना सामाजिक सरोकार का काम है, या यूं कहें कि ऐसे आयोजन धर्म व सनातन से जोड़ने का कार्य करते हैं। इससे पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने भाजपा नेत्री अपर्णा यादव को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर यू पी गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

सीएम योगी ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

समारोह में आचार्य प्रदीप के संयोजन में पुरोहितों ने विधि-विधान से गौरी गणेश के पूजन के उपरान्त वाराणसी की तर्ज पर यूपी महोत्सव के प्रांगण में गंगा जी की आरती कर सम्पूर्ण परिवेश को भक्ति के रंग में रंग दिया।

महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ कलाकारों ने गणेश वंदना से कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त सीमा वीरवानी ने बॉलीवुड गीतों और भजनों की सरिता प्रवाहित की। मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त अंकिता बाजपेयी ने तिरंगा शान है मेरी और ऐश्वर्या रस्तोगी ने टूटे बाजू बन्द गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Exit mobile version