• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साढ़े चार साल यूपी को सिर्फ़ बर्बादी मिली : लल्लू

Writer D by Writer D
19/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर विकास के तमाम दावों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि इस दौरान यूपी को सिर्फ़ बर्बादी मिली है। जनता के टैक्स का पैसा खर्च करके सीएम योगी झूठे विज्ञापन देकर चाहे जितना चेहरा चमकायें, हक़ीक़त यह है कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोज़गारी और अपराध से त्राहि-त्राहि कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा करके सत्ता में आई योगी सरकार बेशर्मी के साथ आज अपने साढ़े 4 साल पूरे होने पर “विकास उत्सव” मना रही है, जबकि बेरोजगारी व महंगाई के साथ ही अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 2019 में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2018 में खत्म तिमाही में यूपी में सबसे ज्यादा करीब 15.8 फीसदी की दर से बेरोजगारी दर्ज की गई। योगी सरकार के श्रम व सेवा नियोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बताया है कि श्रम मंत्रालय की ओर से संचालित ऑनलाइन पोर्टल पर 7 फरवरी 2020 तक करीब 33.93 लाख बेरोजगार रजिस्टर्ड हुए हैं। स्वामी प्रसाद ने जून 2018 में उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या 21.39 लाख बताई थी।

उत्तराखंड को देश का नंबर-1 राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री पुष्कर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार की अकर्मण्यता और वादा खिलाफी पर तंज कसते हुए कहा की योगी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से प्राप्त टैक्स टैक्स की रकम चैनलों और टीवी अखबारों के माध्यम से झूठ पर आधारित महंगे विज्ञापनों पर खर्च कर रही है। मोदी सरकार की राह पर चलते हुए अब तक योगी सरकार ने साढ़े चार सौ करोड़ से भी ज्यादा रकम अपनी इमेज बनाने हेतु फर्जी विज्ञापनों पर खर्च किए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ ओलावृष्टि फसलों का नुकसान होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को नहीं मिला। इन 2 वर्षों में 13 सौ करोड़ रूपया बीजेपी के मित्र कारपोरेट फसल बीमा के नाम पर हज़म कर गये। उधर, नीलगाय और आवारा पशुओं से प्रदेश का किसान त्रस्त है। पूरी रात जागकर फसलों की सुरक्षा करने वाले किसान को उसकी फसल का न उचित मूल्य मिलता है, न उसके बकाया भुगतान को लेकर सरकार गंभीर है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हिंसा के मामलों में भी उत्तर प्रदेश अव्वल है और पुलिस विभाग में करीब एक लाख पद खाली पड़े हैं। कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर सांप्रदायिक सदभाव का माहौल खराब करने वाली भाषा, व्यवहार और मुद्दों को तूल देकर साबित कर रही है कि विकास के मोर्चे पर वह बुरी तरह फेल है।

Tags: ajay kumar lalluLucknow Newsup news
Previous Post

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद शराब व लहन कराया नष्ट

Next Post

हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश को इच्छुक: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
Next Post

हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश को इच्छुक: योगी

यह भी पढ़ें

Central Vista project

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, तय समय पर बनेगा नया संसद भवन

05/01/2021

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 3257 नए मामले, 4034 लोगों ने दी कोरोना को मात

19/08/2020
शांता कुमार Shanta Kumar

सत्ता की राजनीति में भाजपा भी सिद्धांतों से समझौते करने लगी है : शांता कुमार

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version