Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी सरकार ने रामकथा पार्क के विस्तारीकरण के लिए रूपये 55 लाख की दी स्वीकृति

Ramkatha Park

Ramkatha Park

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या मे स्थित रामकथा पार्क के विस्तारीकरण कार्य के लिए 55 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विशेष सचिव पर्यटन शिवपाल सिंह ने बताया कि अवमुक्त की गयी धनराशि का व्यय सुसंगत प्राविधानों एवं समय-समय पर सरकार द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप ही सुनिश्चित किया जायेगा तथा स्वीकृति धनराशि जिस कार्य/मद में प्रदान की जा रही है उसका उपयोग नियमानुसार उसी कार्य/ मद में किया जायेगा। कार्यपूर्ण होने पर कार्यदायी संस्था से कार्य के सम्प्रेक्षित लेखे अवश्य प्राप्त किया जाये।

उन्होने बताया कि यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा कि कार्यो की गुणवत्ता उच्चकोटि की हो तथा समय-समय पर कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो का पर्यवेक्षण महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित कराया जायें। निर्माण कार्य के लिये अवमुक्त की जा रही धनराशि के सापेक्ष आहरण कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यदायी संस्था द्वारा प्राप्त धनराशि का 80 प्रतिशत उपयोग करने के उपरान्त अगले दो माह के लिए पुनः आवश्यक धनराशि कोषागार से आहरित कर दी जायेगी। इसका अनुपालन महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।

हमारे पूर्वजों ने हमारे जीवन को पाप और पुण्य में बांटा है : दीक्षित

श्री सिंह ने बताया कि परियोजना के निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक एवं विशिष्टयों की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। स्वीकृत की जा रही धनराशि के सापेक्ष व्यय की धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रपत्र पर सक्षम स्तर से शासन एवं महालेखाकार, प्रयागराज को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि स्वीकृत योजना के कार्यो के लिए किसी अन्य स्रोत धनराशि प्राप्त नहीं कि गयी। उन्होंने बताया कि अवमुक्त की जा रही धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार तथा नियमानुसार किया जायेगा। स्वीकृति धनराशि को बैंक खाते आदि में नहीं रखा जाएगा।

Exit mobile version