Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी यूपी सरकार

hailstorm

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। वह प्रभावित हुए किसानों को उनकी फसल का पूरा मुआवजा देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा है कि ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित किये जाएं। किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर तत्काल भरपाई कराई जाए।

सोमवार को टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। किसानों को उनकी खराब फसलों का सही समय पर मुआवजा दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने राहत विभाग को ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखने और प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करने को कहा है।

उप्र में टीकाकरण के लिए नई नीति, मतदान से 10 दिन पूर्व शत प्रतिशत का लक्ष्य

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि इससे पहले भी सरकार बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दे चुकी है। बारिश हो या फिर बाढ़ आने पर सरकार ने किसानों को तत्काल राहत देने का काम किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता किसानों के साथ हमेशा खड़े रहने की है। किसानों की हर संभव सहायता करना और उनकी समस्याओं को दूर करने में वह हमेशा आगे रही है।

Exit mobile version