Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UP Loksabha Election Result: अमेठी से स्मृति ईरानी व सुलतानपुर से मेनका गांधी चल रहीं पीछे

UP Loksabha Election Result

UP Loksabha Election Result

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का परिणाम (UP Loksabha Election Result) भाजपा के लिए चिंता का सबब बन सकता है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) व सुलतानपुर लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी मेनका गांधी (Maneka Gandhi) पीछे चल रही हैं।

स्मृति ईरानी को इस बार जीत की पूरी उम्मीद थी। स्मृति ईरानी को अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Election Result: 10 बजे तक रुझानों में देश में एक बार फिर NDA सरकार

वहीं सुलतानपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका का सपा उम्मीदवार राम भुआल निषाद से मुकाबला चल रहा है। अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो सपा व भाजपा के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है।

Exit mobile version