• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ विजन पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
19/02/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मानव-केंद्रित, जिम्मेदार और पारदर्शी एआई विजन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इस दृष्टि को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का “M.A.N.A.V.” की भावना पर आधारित एआई का विचार न केवल तकनीकी प्रगति, बल्कि नैतिक, समावेशी और जवाबदेह नवाचार का मार्ग प्रशस्त करता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि इसी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में देश की पहली एआई सिटी लखनऊ में विकसित की जा रही है, जो विश्वस्तरीय नवाचार और प्रौद्योगिकी अनुसंधान का केंद्र बनेगी। साथ ही उन्नाव में देश के पहले एआई-समर्थित बहुविषयक विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार मानव संसाधन विकसित करना है। उन्होंने बताया कि ‘एआई प्रज्ञा’ पहल के माध्यम से दस लाख से अधिक युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी कौशल से लैस किया जा रहा है, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप सक्षम बन सकें।

अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह भी रेखांकित किया कि प्रदेश में एआई आधारित समाधान एक मिलियन से अधिक कृषक परिवारों की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में सहायक बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा और स्मार्ट गवर्नेंस में तकनीक आधारित पारदर्शिता को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे प्रशासन अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और जन-केंद्रित बन रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश, भारत के सुरक्षित, संप्रभु और स्केलेबल एआई भविष्य के निर्माण में मजबूत और रणनीतिक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का लक्ष्य केवल तकनीकी उन्नति नहीं, बल्कि ऐसी एआई व्यवस्था विकसित करना है जो मानवता के हित में कार्य करे और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MANAV विजन पेश करते हुए एआई को मानव केंद्रित और जिम्मेदार बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि एआई भविष्य तय करेगी, लेकिन उसका उपयोग नैतिक, समावेशी और लोकतांत्रिक होना जरूरी है, ताकि तकनीक डर नहीं बल्कि अवसर बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी परिप्रेक्ष्य में पीएम मोदी के विजन का स्वागत करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उत्तर प्रदेश में एआई को लेकर किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों का उल्लेख किया।

Tags: cm yogi
Previous Post

अयोध्या में 720 एकड़ में आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप, विकास कार्य में तेजी

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Lip Balm
फैशन/शैली

रूखे होठो को सॉफ्ट बनाने के लिए बनाए लिप बाम

11/05/2026
Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Next Post
Data Center

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

यह भी पढ़ें

arrested

ऑटो लिफ्टर गेम के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, छह बाइकें बरामद

09/01/2022
Madhya Pradesh cabinet minister Brijendra Singh

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, हुए हाेम क्‍वारंटाइन

01/09/2020
Honda HR-v

ऑटोमोबाईल कंपनी होंडा की नई एचआर-वी में हैं गजब के फीचर्स

25/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version