Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कस्टोडियल डेथ के मामले में यूपी बन गया नम्बर वन: अखिलेश यादव

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ। उप्र की सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को जमकर हमला बोला।

उन्होंने पार्टी मुख्यालय में एनसीआरबी के जारी आंकड़ों के बाद प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा से झूठी पार्टी और कोई नहीं है। झूठे आंकड़ों को परोसकर जनता को छला जा रहा है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि कस्टोडियल डेथ के मामले में यूपी नम्बर वन बन गया है। महिलाओं पर अत्याचार में भी नम्बर वन है। ठेले वालों से पुलिस पैसा वसूल रही है।

योगी सरकार में यूपी में आई अपराधों में कमी, NCRB रिपोर्ट ने जारी किए आंकड़े

प्रदेश में पुलिस को बदनाम करने का काम बीजेपी सरकार कर रही है। कैबिनेट स्तर पर झूठ बोला जा रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि हमारी सरकार आने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

Exit mobile version