Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी पुलिस ने मचाया धमाल, 24 घंटे में पकड़े 327 अपराधी

UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

झांसी। लोकतंत्र के पर्व विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके चलते लागू हुई आदर्श आचार संहिता के बाद सतर्क हुई पुलिस ने महज 24 घंटे में धमाल मचा दिया है।

जिले में चले धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने 24 घण्टे में हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, गांजा तस्करी आदि अपराधों से जुड़े 327 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस लाइन्स ग्राउंड में जानकारी देते हुए एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर, डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीणा के निर्देशन में जिले में सघन अभियान चलाया गया। जिसके तहत जनपदीय पुलिस ने 20 किलो गांजे के साथ एक तस्कर, 50 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ, 09 को अवैध तमंचों के साथ, 38 जुआरी सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कम्प मच गया है। वार्ता के दौरान सीओ सिटी डॉ प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version