Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिड कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police

UP Police

UPPRPB ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (UP Police SI) भर्ती 2025 लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर UPPRPB अब कैंडिडेट्स के एडमिड कार्ड जारी करने की तैयारी में हैं, जिसके तहत UPPRPB 11 और 12 मार्च को यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा के एडमिड कार्ड जारी करेगा। वहीं दूसरी तरफ UPPRPB ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा में नकल रोकने और पेपर लीक को लेकर सख्त रूख अपनाया हुआ है। UPPRPB ने इस संबंध में व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है।

आइए जानते हैं कि यूपी पुलिस एसआई (UP Police SI) भर्ती 2025 का आयोजन कब होना है? जानते हैं कितने कैंडिडेट्स शामिल होंगे और साथ ही जानेंगे कि कब और कैसे एडमिड कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं? इसके साथ ही जानेंगे कि नकल रोकने को लेकर UPPRPB ने किया कदम उठाए हैं।

14 और 15 मार्च को लिखित एग्जाम, 15 लाख से अधिक कैंडिडेट्स होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (UP Police SI) भर्ती 2025 के लिए अक्टूबर 2025 में नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके तहत कुल 4543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 और 15 मार्च को लिखित एग्जाम आयोजित किए जाने हैं, जो प्रदेश भर के 1090 केंद्रों पर आयोजित होंगे। UPPRPB के मुताबिक यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित एग्जाम मे 15,75,760 कैंडिडेट्स शामिल होंगे।

11 और 12 मार्च को डाउनलोड करें एडमिड कार्ड

UPPRPB ने कहा है कि यूपी पुलिस एसआई भर्ती (UP Police SI) 2025 लिखित परीक्षा के लिए 11 और 12 मार्च को एडमिड कार्ड डाउनलाेड किए जा सकेंगे। UPPRPB ने कहा है कि जिन भी कैंडिडेट्स का लिखित एग्जाम 14 मार्च को प्रस्तावित है, वह 11 मार्च को एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं जिन भी कैंडिडेट्स का लिखित एग्जाम 15 मार्च को प्रस्तावित है, वह 12 मार्च को एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिड कार्ड UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Exit mobile version