• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 में देश के अंदर नंबर एक होगी यूपी पुलिस

Writer D by Writer D
27/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के देश के अंदर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग (UP Police) को सर्वश्रेष्ठ बनाने के निर्देश पर गृह विभाग और पुलिस महकमा अमलीजामा पहनाने जा रहा है। इसे लेकर पुलिस की सभी इकाइयों में तैयारी चल रही है और आने वाले समय में जिला, रेंज और जोन स्तर पर भी बदलाव नजर आएगा। मिशन शक्ति फेज वन, फेज टू की सफलता के बाद फेज थ्री को नए कलेवर और तेवर में शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। सीएम के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय जल्द गृह विभाग को ब्योरा सौंपने वाला है।

विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लोगों ने जमकर सराहा और अपना समर्थन भी दिया। इसके लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री से लेकर केंद्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं ने मुक्त कंठ से सीएम योगी की प्रशंसा की थी। अब योगी 2.0 में सीएम योगी ने गृह विभाग को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर बड़ा टास्क दिया है। इसे लेकर गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। इसमें डीजीपी ने करीब पांच सौ पेज का प्रजेंटेशन दिया था। यूपी पुलिस को देश में नंबर एक बनाने के लिए पुलिस की सभी इकाइयों से शून्य से दो साल तक सूक्ष्म, दो से पांच साल तक लघु और पांच साल से अधिक पर दीर्घकालिक ब्योरा मांगा गया है। इसमें मानव संसाधन से लेकर, तकनीकी का अधिक से अधिक उपयोग और इस पर आने वाले खर्च का भी ब्योरा मांगा गया है।

योगी कैबिनेट में जल्द होगा विभागों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिल सकता है कौन सा मंत्रालय

संकल्पों को लेकर जल्द रिपोर्ट सौंपेगा डीजीपी मुख्यालय

भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग से संबंधित सभी संकल्पों को लेकर डीजीपी मुख्यालय अलग से तैयारी कर रहा है। 18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट की स्थापना, मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए देवबंद, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटरों की स्थापना, हर पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क (सीएचडी) की स्थापना सहित अन्य संकल्पों को पूरा करने के लिए जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

गोरखपुर से वाराणसी के बीच शुरू हुई फ्लाइट, CM योगी ने दी बधाई

हाईटेक होगी यूपी पुलिस, तकनीकी का होगा भरपूर उपयोग

गृह विभाग के मुताबिक पुलिस की सभी इकाइयों में तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाएगा। तकनीकी के उपयोग से ही पुलिस कंट्रोल रुम को और मजबूत किया जाएगा। लोगों को पुलिस की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनोपयोगी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा और उन्हें सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ा जाएगा। अभियोजन विभाग को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि अपराधियों को प्रभावी पैरवी कर जल्द अधिकतम सजा दिलाई जा सके।

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण पर मंदिर में दो घंटे तक बजेंगे घंटे, होंगी आरतियां

सप्ताह में एक दिन गांवों में जाएंगी महिला बीट अधिकारी

सीएम योगी का संकल्प महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित, सशक्त और स्‍वावलम्बी बनाने का है। मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाओं को कानूनी सहायता दिलाने के लिए सभी थानों में 10,370 महिला बीट का गठन किया गया है। प्रदेश में पहली बार 20,740 महिला सिपाहियों को बीट पुलिस अधिकारी बनाया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर महिला बीट अधिकारी सप्ताह में एक दिन गांवों में जाएंगीं और महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में जागरूक करेंगीं। यह महिला आरक्षी गांव में होने वाली दिक्कतों का बीट बुक पर लेखा-जोखा भी दर्ज करेंगी। साथ ही महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए मिशन शक्ति अभियान भी चलाया जाएगा।

Tags: Lucknow Newsup policeyogi 2.0yogi aadityanathYogi News
Previous Post

दो साल बाद 30 जून से फिर शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Next Post

‘आत्मनिर्भर गांव’ के लक्ष्य के साथ बन रही विकास की कार्ययोजना

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

'आत्मनिर्भर गांव' के लक्ष्य के साथ बन रही विकास की कार्ययोजना

यह भी पढ़ें

T20 WC: भारत-पाक का महामुकाबला कल, PAK ने टीम का किया ऐलान

23/10/2021
Bridges

ऐसे ही “इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया” नहीं कहलाते सीएम योगी

30/12/2022
IPL

आलीशान समारोह में लॉंच हुई आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की जर्सी

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version