Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी पुलिस में जल्द होगी 40 हजार पदों पर भर्ती, अपर मुख्य सचिव ने दी जानकारी

UP Police

UP Police

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही पुलिस विभाग (UP Police) में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी है।

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि रेडियो शाखा में 2430 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। इतना ही नहीं कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेब पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी। इन सभी पदों पर भर्ती को लेकर अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर पुलिस विभाग ने सौ दिन के अभियान के अंतर्गत दस हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया है।

उत्तर प्रदेश ने कम समय में तिलहन का तीन गुना उत्पादन किया : सीएम योगी

उन्होंने आगे बताया कि दरोगा भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के कट ऑफ माक्स बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि भर्ती में कुल पदों की संख्या 9534 निर्धारित की गई थी। जिसमें से 9027 पद एसआई के, 484 पद प्लाटून कमांडर के और 23 पद पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी का चयन किया गया है। साथ ही इस भर्ती के जरिए यूपी को 1805 महिला एसआई एक साथ मिलेगी।

Exit mobile version