Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UP: प्रियंका को हिरासत में लिया गया, पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं आगरा

लखनऊ। यूपी में चुनाव अगले साल है लेकिन यूपी का सियासी तापमान इस महीने की शुरूआत से ही चढ़ा हुआ है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज आगरा में पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थी, लेकिन लखनऊ पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। काफी प्रयासों के बाद भी जब कार्यकर्ता नहीं माने, तो प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लखीमपुर में नाव पलटने का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, हर संभव किया जाए मदद

बता दें कि , आज फिर राजधानी में पुलिसवालों ने प्रियंका गांधी का काफिल रोक दिया। जिससे आक्रोशित उनके नेता पुलिसवालों से भिड़ गए। खुद प्रियंका भी अपनी गाड़ी से उतरकर नेताओं के साथ भीड़ के बीच में पहुंच गईं। प्रियंका और पुलिस अफसर के बीच करीब दो मिनट तक बात हुई। लखनऊ पुलिस ने धारा 144 और और ला एंड आर्डर का हवाला देते हुए उन्हें हिरासत में लिया हैं। पुलिस प्रियंका गांधी को लेकर पुलिस लाइन ले गई है। आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी आगरा में अरुण वाल्मीकी के परिजनों से मिलने जा रही थीं। अरुण की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

दरअसल, आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक की मंगलवार रात को मौत हो गई। पुलिस उससे चोरी की गई रकम की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक सफाई कर्मी था। घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस हिरासत में अरुण की मौत के बाद उनके परिजनों ने पुलिस पर उसकी पिटाई का आरोप लगाया है।

Exit mobile version