Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी STF ने विकास दुबे के करीबी शिवम दुबे किया गिरफ्तार

शिवम दुबे गिरफ्तार

शिवम दुबे गिरफ्तार

नई दिल्ली। कानपुर गोलीकांड में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फरार आरोपी शिवम दुबे को गिरफ्तार किया है। शिवम दुबे 2-3 जुलाई की रात बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था। एसटीएफ ने उसे कानपुर से ही गिरफ्तार किया है। शिवम बिकरू गांव का ही रहने वाला है और विकास दुबे का करीबी बताया जाता है।

विकास दुबे की मां ने की छोटे बेटे से अपील – ‘सरेंडर करो, भागने से नहीं बचोगे’

बता दें कि कानपुर शूटआउट केस में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्य आरोपी विकास दुबे को एसटीएफ एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। इसके अलावा उसके कई अन्य साथी भी एनकाउंटर में मारे जा चुके है। जबकि विकास दुबे के कई साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विकास ने बहुत बड़ा अपराध किया था, पत्नी ऋचा बोली- वह मेरे सामने आता तो मैं गोली मार देती

वहीं, विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने कानपुर गोलीकांड पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर माफी भी मांगी है। ऋचा ने कहा कि जो विकास ने किया उसके लिए वो माफी मांगना चाहती हैं, उन विधवाओं से, जो इस कृत्य का शिकार बने पुलिसवालों की पत्नियां हैं।

ऋचा ने कहा कि इस कृत्य से उनका कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस हमारी रक्षक होती है। ऋचा ने साफ कहा कि अगर विकास ऐसा करने के बाद उनके सामने होते तो वो खुद उसे गोली मारने की ताकत रखती हैं।

Exit mobile version