• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP STF को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ की शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
UP STF
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके ट्रक से 2350 पेटी शराब बरामद की ,जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि विभिन्न राज्यों से अवैघ शराब की तस्करी करने वाले सक्रिय हैंं । उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक करूणेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम को लगाया गया था। कल सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश के सोलन से बड़ी मात्रा में शराब की खेप लेकर कुछ तस्कर लखनऊ आ रहे हैं तथा दिवाली के मौके पर लखनऊ और आस-पास के जिलो में सप्लाई करने वाले हैं।

भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उपनिरीक्षक करूणेश पाण्डेय के नेतृत्व एक टीम गठित कर कार्रवाई करने के उद्देश्य से सरोजनीनगर थाने पहंची और मुखबिर द्वारा बताये स्थान अन्तर्राज्यीय स्तर पर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों ट्रक सवार सोलन निवासी नरेंद्र सिंह और पंजाब के रोपड़ निवासी गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2350 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की । शराब के अलावा तीन मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई।

प्रवक्ता ने पकड़े गये तस्करों ने पूछताछ बताया कि यह शराब हिमाचल के नालागढ़ सोलन से लेकर लाये है और इस माल की डिलेवेरी लखनऊ के आजाद नगर निवासी अनिल कुमार वर्मा और अम्बेडकरनगर निवासी मंगलेश को करनी थी। यह लोग दिवाली के मौके पर लखनऊ व उसके आस-पास के जिलो में यह शराब ऊंचे दामों पर बेचते। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस शराब माफियाओं की तलाश कर रही है।

Tags: crime newscrime news in hindiLucknow Newsup stf
Previous Post

कोरोना के कहर से अमेरिका में 2.42 लाख से अधिक लोगों की मौत

Next Post

एक्टर अर्जुन रामपाल से NCB करेगी पूछताछ, ड्रग्स कनेक्शन और क्या यह हो सकते हैं सवाल ?

Desk

Desk

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
Governor dissolves West Bengal Assembly
Main Slider

पश्चिम बंगाल में विधानसभा भंग, ममता के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने लिया एक्शन

07/05/2026
cm dhami-cm yogi
Main Slider

यमकेश्वर में योगी-धामी की साझा हुंकार, विकास और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
Next Post
arjun rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल से NCB करेगी पूछताछ, ड्रग्स कनेक्शन और क्या यह हो सकते हैं सवाल ?

यह भी पढ़ें

Lightning

बिजली गिरने से तीन मरे

22/05/2022
missing

काॅलेज गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अपहरण की आशंका

06/01/2022
Agneepath Scheme

अग्निपथ योजना में बदलाव की तैयारी, सेना करवा रही है एक खास सर्वे

23/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version