Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी: कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग में तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

पश्चिम बंगाल चुनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के लिए तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किए हैं। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन तीनों पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने राम सजीवन निर्मल को पूर्वी उत्तर प्रदेश, तनुज पुनिया को मध्य उत्तर प्रदेश तथा योगी जाटव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एससी विभाग का तत्काल प्रभाव से कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

लखनऊ स्नातक खंड से भाजपा उम्मीदवार अवनीश सिंह जीते, निर्दलीय प्रत्याशी से मिली कड़ी टक्कर

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं का समूह बनाया जाएगा।

Exit mobile version