• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजी. की सभी प्रदेश, मंडल और जिला इकाइयां भंग

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
सियाराम पांडे 'शांत'

सियाराम पांडे 'शांत'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष सियाराम पांडेय ‘शांत’ ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए 31 अक्टूबर को प्रदेश, मंडलों और जिलों की समस्त कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है।

इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने प्रदेश महासचिव से सारे अभिलेख दो दिन के भीतर प्रदेश मुख्यालय में जमा कराने और इस बावत अपना स्पष्टीकरण देने का भी निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि शीघ्र ही नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा मेरे द्वारा की जाएगी। तब तक यूनियन में निर्वाचन आदि सभी प्रक्रिया बाधित रहेगी।

यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा का लहरायेगा परचम: अखिलेश यादव

प्रदेश अध्यक्ष सियाराम पांडेय ‘शांत’ ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मेरे निर्देश पर प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडेय ने बुलायी थी। इस बैठक में केवल प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को ही शामिल होना था लेकिन महासचिव ने अपनी मनमानी करते हुए विभिन्न जिलों के यूनियन के सदस्यों को बैठक में बुला लिया। इतना ही नहीं, कुछ ऐसे लोगों को भी आमंत्रित कर लिया जो यूनियन के सदस्य थे ही नहीं।

महासचिव ने जानबूझकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को साधारण बैठक में तब्दील कर दिया। यही नहीं, उपस्थिति पंजिका पर भी उन्होंने सबके दस्तखत कराये जबकि वहां केवल प्रदेश कार्यकारिणी में मौजूद 12 सदस्यों के ही हस्ताक्षर किए जाने थे। इससे प्रतीत होता है कि उन्होंने बैठक को मूल विषय से भटकाने के लिए यह सब किया। महासचिव ने कार्रवाई रजिस्टर पर भी अध्यक्ष और मौजूद कार्यसमिति से अनुमोदन नहीं कराया। यह गंभीर अपराध और अनुशासनहीनताहै, जिसे नजरंदाज किया जाना यूनियन के व्यापक हित में नहीं है।

सीएम योगी ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र नारायण मिश्रा के निधन पर जताया शोक

महासचिव रमेश शंकर पांडेय ने यूनियन की गोपनीयता तो भंग की ही, बैठक की खबरों को अपने ढंग से एक पोर्टल पर चलवाया। बैठक में लखनऊ मंडल व जिला कार्यकारिणी को भंग करने और दो कार्यकारिणी सदस्यों को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास ही नहीं हुआ था, लेकिन उन्होंने इस बात को भी पोर्टल पर चलाया जिससे संस्था से जुड़े लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश महासचिव, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारियों, सभी मंडलाध्यक्षों / जिलाध्यक्षों समेत प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। नई घोषणा से पूर्व किसी भी पदाधिकारी द्वारा अपने पद का इस्तेमाल विधि विरुद्ध होगा।

Tags: Latest Lucknow News in HindLatest Lucknow News in HindiLatest Uttar Pradesh News in HindiUttar Pradesh Working Journalists Unionउत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियनउत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत )सियाराम पांडे 'शांत'
Previous Post

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सरेराह युवतियों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

Next Post

बहराइच : अपहरण के बाद छात्र की हत्या, हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
murder

बहराइच : अपहरण के बाद छात्र की हत्या, हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Antilia Case

मनसुख हिरेन मौत मामला : सचिन वाझे को क्राइम ब्रांच से हटाया गया

10/03/2021
CM Dhami

राष्ट्रीय खेल में बैडमिंटन के विजेताओं काे मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

04/02/2025
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version