• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपेंद्र कुशवाहा को मिली Y+ सुरक्षा, राजनीति गलियारों में हलचल

Writer D by Writer D
09/03/2023
in राष्ट्रीय, बिहार, राजनीति
0
Upendra Kushwaha

Upendra Kushwaha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। जनता दल (यू) से बगावत करने के बाद ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ के नाम से नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को केंद्र सरकार ने वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। कुशवाहा को Y + कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। JDU से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने कुशवाहा को Y+ कैटेगरी की यह सुरक्षा IB रिपोर्ट के आधार पर दी है।

Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में कुशवाहा को सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात किए जाएंगे हैं। इसमें 5 पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहेंगे और साथ ही 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में सुरक्षा करेंगे। इससे पहले गृह मंत्रालय द्वारा चिराग पासवान को Z कैटेगरी की सुरक्षा देने के अलावा विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता मुकेश सहनी को Y+कैटेगरी की सुरक्षा दी जा चुकी है।

कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को केन्द्र सरकार द्वारा वाई प्लस की सुरक्षा देने के बाद कई तरह की राजनीतिक अटकलें भी लगाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी को भी जल्द ही केंद्र की सुरक्षा मिल सकती है।

उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने पिछले महीने ही नीतीश कुमार से नाराजगी की खबरों के बीच अपना रास्ता जदयू से अलग कर लिया था और नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी के पद से इस्तीफा भी दे दिया था। 2 साल पहले जदयू में शामिल होने वाले कुशवाहा लंबे वक्त से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे थे।

Instagram हुआ डाउन, दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान

नीतीश सरकार में कुशवाहा को कोई मंत्री पद नहीं मिला था और जब कैबिनेट विस्तार हुआ तो तब भी उनकी अनदेखी की गई। इसके बाद धीरे-धीरे कुशवाहा नीतीश के खिलाफ मुखर होने लगे और बाद में उन्होंने जमकर नीतीश कुमार की आलोचना की थी।

Tags: bihar newsNational newsupendra kushwaha
Previous Post

Instagram हुआ डाउन, दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान

Next Post

बहाल हुआ Instagram, इस वजह से डाउन हुआ था सर्वर

Writer D

Writer D

Related Posts

stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
Mukhyamantri Medhavi Protsahan Scholarship Scheme
राजनीति

मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ‘वरदान’

12/03/2026
Next Post
Instagram

बहाल हुआ Instagram, इस वजह से डाउन हुआ था सर्वर

यह भी पढ़ें

Hindi Diwas

पूरे विश्व में दस जनवरी को मनाया जाएगा विश्व हिंदी दिवस

09/01/2021
23 IAS officers transferred

डीएम नेहा शर्मा की अनोखी पहल, अब बनेगी जनपद की कॉफी टेबल बुक

04/12/2023
Janmashtami

श्री कृष्ण का इन फूलों से करें श्रंगार, कान्हा को है बेहद प्रिय

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version