Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPPSC AE का जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

UPPSC Admit Card

UPPSC Admit Card

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2021-22 का एडमिट कार्ड ( Admit Card ) जारी कर दिया है।

जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2021-22 (UPPSC CSE Service 2021-22) लिखित परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग (UPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती परीक्षा 2022 29 मई 2022 को प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ गोरखपुर और बरेली समेत पांच जिलों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड ( Admit Card ) के किसी भी उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ एक वेलिड आईडी प्रूफ भी लेकर जा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ( Admit Card ) 

स्टेप 1: यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर, ‘Admit Card :- CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT। NO। A-5/E-1/2021, COMBINED STATE ENGINEERING (GEN।/SPL। RECT) EXAM- 2021’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लिंग का चयन करें और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।

स्टेप 4: अब डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

UPPSC में निकली बंपर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सेलेरी

स्टेप 5: आपका यूपीपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

यूपीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा (UPPSC Assistant Engineer Exam 2022) में दो पेपर होंगे। पेपर 1 में सामान्य हिंदी के 25 सवाल (75 अंक) और संबंधित विषय- I (सिविल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल या कृषि इंजीनियरिंग) के 100 सवाल (300 अंक) होंगे जबकि पेपर 2 में सामान्य अध्ययन के 25 सवाल (75 अंक) और संबंधित विषय- II (सिविल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल या कृषि इंजीनियरिंग) के 100 सवाल (300 अंक) होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।

Exit mobile version