Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Dial 100 की महिला कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सीएम हाउस का घेराव करने पहुंची

Dial 112

Dial 112

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के Dial 112 में तैनात महिला कर्मचारियों का फूटा गुस्सा। यह सभी महिला कर्मचारी Dial 112 के कंट्रोल रूम में बतौर कम्यूनिकेशन अफसर तैनात हैं। हालांकि इनका आरोप है कि अब तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला है। वेतन भी जो मिल रहा है वह बहुत कम है। इस बात को लेकर इन महिलाओं ने पहले ही Dial 112 के एडीजी को अल्टीमेटम दे दिया था। बावजूद इसके व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर यह सभी महिला कर्मचारियों ने मंगलवार को कामकाज ठप कर दिया।

इसके बाद जुलूस के रूप में ये सभी महिला कर्मचारी सीएम हाउस का घेराव करने निकल पड़ीं। हालांकि Dial 112 की एडीजी ने हंगामा कर रहीं इन महिला कर्मचारियों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने सभी समस्याओं का मिल बैठकर समाधान निकालने का भरोसा भी दिया, लेकिन महिला कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि अब फैसला होने तक वह काम पर नहीं लौटेंगी। Dial 112 मुख्यालय पर काफी देर तक प्रदर्शन के बाद इन सभी महिला कर्मचारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का फैसला किया।

इसके बाद नारेबाजी करते हुए ये सभी महिला कर्मचारी जुलूस के रूप में पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर चल पड़ीं। बाद में स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख इन सभी महिला कर्मचारियों को रजमन बाजार में पुलिस ने रोक लिया और इन्हें हिरासत में लेते हुए फिलहाल इको गार्डन भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन महिला कर्मचारियों की समस्या उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। जल्द ही इनकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

डायल 112 पर तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला कर्मचारियों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में इमरजेंसी नंबर 112 के कंट्रोल रूम में संविदा पर तैनात हैं। भर्ती के समय उनकी सैलरी और ज्वाइनिंग लेटर की बात हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला है। वहीं सैलरी भी बहुत कम मिल रही है। इस मुद्दे को लेकर पहले भी उन लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की थी। जब सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार की दोपहर में करीब दो बजे वह दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गईं थीं। महिला कर्मचारियों के मुताबिक उनकी मुख्य मांग ज्वाइन लेटर और सैलरी 12000 रुपये से बढ़ा कर 18000 करने की है।

Exit mobile version