• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनिल देशमुख पर धन वसूली के लगे आरोप को लेकर रास में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Writer D by Writer D
22/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rajyasabha

Rajyasabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह की ओर से महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख पर पुलिस अधिकारियों के माध्यम से धन वसूली के लगाये गये आरोप को लेकर राज्य सभा में सोमवार को प्रश्न काल के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ जिससे सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गयी।

उप सभापति हरवंश ने प्रश्न काल संचालित करने की बहुत कोशिश की और उन्होंने प्रश्न पूछने के लिए सदस्यों के नाम भी पुकारे लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के इस मामले को लेकर किये जा रहे शोरशराबे और हंगामे के कारण कुछ स्पष्ट सुनाई नहीं दिया। यह हंगामा शून्य समाप्त होने के कुछ पहले ही शुरू हो गया था। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदस्यों से बार-बार शांत रहने और अपनी सीट पर बैठने का अनुरोध किया लेकिन हंगामा जारी रहा। उन्होंने कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जायेगा। इस बीच प्रश्न काल का वक्त शुरू हो गया और उप सभापति हरवंश आसन पर आ गये।

श्री हरवंश ने भी दोनों पक्षों के सदस्यों से शांत रहने की बार-बार अपील की। उन्होंने प्रश्न काल संचालित करने की भरसक कोशिश की और प्रश्न पूछने के लिए सदस्यों के नाम पुकारे। कुछ सदस्यों ने प्रश्न भी पूछे लेकिन कुछ स्पष्ट सुनायी नहीं दिया।

बस्ती: छात्रा के उत्पीड़न मामले में अपर पुलिस अधीक्षक हटाए गए

कांग्रेस की छाया वर्मा ने जंगली जानवरों द्वारा फसलाें को पहुंचायी जा रही क्षति और उसके मुआवजे के संबंध में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर से सवाल पूछा। श्री जावडेकर ने इस पर कहा कि उन्हें प्रश्न ठीक से सुनायी नहीं दिया और उन्होंने मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त के आरोप के बारे में कोई टिप्पणी की। इस दौरान दूसरे सदस्य भी शोरशराबा कर रहे थे। इस पर श्री हरवंश ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी।

Tags: Maharashtra Newspolitical newsrajyasabha
Previous Post

बस्ती: छात्रा के उत्पीड़न मामले में अपर पुलिस अधीक्षक हटाए गए

Next Post

उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Dr. Mohan Singh Bisht met CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी से लालकुआं विधायक ने की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की समस्याओं से किया अवगत

11/11/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

11/11/2025
Five killed in car explosion near Islamabad High Court
Main Slider

हाईकोर्ट के पास कार में धमाका, 5 की मौत; 25 घायल

11/11/2025
Nithari Case
क्राइम

जेल से बाहर आएगा निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहा करने का दिया आदेश

11/11/2025
PM Kisan Yojana
Business

खत्म हुआ पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार, जानें कब होगी जारी

11/11/2025
Next Post
Tirath Singh Rawat

उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

यह भी पढ़ें

पोस्ट ऑफिस Post Office

इस योजना में सिर्फ 100 रुपए लगाएं बनें लखपति, जानें कैसे करनी है शुरुआत?

08/11/2020
corona virus

देश में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना, 24 घंटे में 17 हजार से अधिक सक्रिय मामले

20/03/2021
Suicide

‘अधिकारियों ने मरने को मजबूर कर दिया’, नगर निगम के लिपिक ने जहर खा कर दे दी अपनी जान

18/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version