Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

GHAZIPUR का ‘LOVE’ चुरा ले गए थे लड़के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

I LOVE GHAZIPUR

I LOVE GHAZIPUR

गाजीपुर। शहर में दो महीने पहले सेल्फी प्वाइंट ‘I LOVE GHAZIPUR’ लगवाया गया था, जो कि लोगों को लुभाता था। लेकिन शरारती तत्वों को यह रास नहीं आया। होली के दिन चार लड़के सेल्फी प्वाइंट के ‘LOVE’ को उंखाड़ ले गए थे। पुलिस ने इनकी पहचान करते हुए तीन लड़कों को अरेस्ट किया है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां लंका मैदान के पास मुख्य मार्ग के किनारे नगर पालिका परिषद की ओर से सेल्फी प्वाइंट ‘I LOVE GHAZIPUR’ बनवाया गया था। कुछ बाइक सवार शरारती युवक इसका दिल (LOVE) होली के दिन उखाड़ ले गए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने केस दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाइक भी सीज कर दी है। मामले में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका संज्ञान लेते हुए आरोपियों के पहचान की गई।

नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा आरक्षण की प्रक्रिया: भूपेंद्र चौधरी

इसके बाद पुलिस ने फुल्लनपुर के आशीष यादव, अभिजीत कुमार और सुमित पांडेय गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, चौथा आरोपी अभी फरार है। इस मामले को लेकर नगर पालिका परिषद की तरफ से जो तहरीर दी गई थी, उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version