Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तरक्की की डगर पर यूपी का सफर जारी : डॉ. दिनेश शर्मा

dr dinesh sharma

फर्रुखाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को यहां कार्यकर्ताओं को 2022 फतह के गुर सिखा गए। श्री शर्मा ने जहां मुसलमान हमारा वोट बैंक नहीं है। आम नागरिक है। बात कह कर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने का मंत्र दिया।

वही, उन्होंने पांच साल में किये गए कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के संकेत दिए। शनिवार को यहां प्रदेश के डिप्टी मिनिस्टर दिनेश शर्मा कार्यकर्ताओ के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। श्री शर्मा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश में भाजपा सरकार की खूबियां बताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अपराधों का ग्राफ पूरी तरह गिर गया है। अपराध 4.3 से गिर कर 4.1 पर पहुंच गया है। जो बड़ी कामयाबी है। भाजपा ने अपने कार्यकाल में पूरे प्रदेश के हर जिले में काम किया है। 77 कालेज और 12 विश्व विद्यालय बने खड़े है। यह आजादी के बाद पहली बार हुआ है। भाजपा हर जाति हर बर्ग के लोगों को राहत पहुंचा रही है। कही कोई पक्षपात नहीं किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुसलमान हमारा वोट बैंक नहीं है। यह सब जानने के बाद भी मुसलमानों सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

RSS चीफ भागवत तीन दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जो राजनैतिक दल के नेता चार साल तक अपने घर में बच्चों के साथ मौज मस्ती करते रहे। चुनाव नजदीक आते ही वह जनता के रहनुमा बन कर बाहर निकल पड़े है। बसपा सुप्रीमो मायावती को उन्होंने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो तिलक, तराजू और तलवार का अपमान करते थे वह चुनाव आते ही इन्ही का सम्मान करने में जुट गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाया है। बेहतर और गुणवक्ता युक्त शिक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास वाले नारे को साकार किया है।

Exit mobile version