Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPSC 2023 का रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट पर चेक करें स्कोरबोर्ड

UPSC

UPSC

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम देख सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 28 मई को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स राउंड पास किया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे। UPSC सीएसई मेन्स के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित विभिन्न केंद्र सरकार सेवाओं और विभागों में कुल 1,105 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।

UPSC ESE 2024 प्री रिजल्ट घोषित, जानें कब होगा मेंस एग्जाम

हाल के सालों में महिलाओं ने यूपीएससी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने में उपलब्धियां हासिल की थीं, लेकिन इस बार लड़कों ने टॉप किया है।

Exit mobile version