Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

UPSC

UPSC

UPSC ने आज शुक्रवार को यूपीएससी सिविल सेवा 2025 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। अनुज अग्निहोत्री ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम और आकांश धुल शीर्ष 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। 180 छात्रों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है।

सिविल सेवा परीक्षा में पहले 10 स्थान में जगह बनाने वालों में अनुज, राजेश्वरी और आकांश के अलावा राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जीनिया अरोड़ा, ए आर राजा मोहद्दीन, पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्जवल प्रियांक शामिल हैं।

180 IAS तो 150 बनेंगे IPS

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 958 पदों पर भर्ती की गई है। पास करने वालों में 180 सफल अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाएंगे, जबकि 55 भारतीय विदेश सेवा (IFS) तो 150 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में जाएंगे। IAS के लिए रखे गए 180 पदों में से 74 अनारक्षित वर्ग के हैं, जबकि 28 अनुसूचित जाति, 13 अनुसूचित जनजाति, 47 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित है।

Exit mobile version