Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 की डेटशीट जारी

नई दिल्ली| संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 के बीच किया जाएगा। इसके अलावा आयोग मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए पहले ही डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) जारी कर चुका है। डीएएफ भरने की लास्ट डेट 11 नवंबर है। अभ्यर्थियों को upsconline.nic.in पर जाकर ये फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा।

MCC कुछ ही देर में जारी करेगा नीट फर्स्ट राउंड काउंसलिंग रिजल्ट

मुख्य परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि, कैटेगरी (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, विकलांगता, भूतपूर्व सैनिक) और शैक्षिक योग्यता के समर्थन में स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा फीस के साथ डीएएफ-I जमा करना अनिवार्य होता है।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन 4 अक्टूबर को किया गया था। 23 अक्टूबर को इसका परिणाम जारी कर दिया गया था।

Exit mobile version