Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPSC Civil Services Result: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2019 में 52.9% मार्क्स के साथ प्रदीप ने किया टॉप

UPSC

UPSC

संघ लोक सेवा आयोग {UPSC} ने यूपीएससी सिविल सर्विसेस परीक्षा 2019 के सफल और असफल परीक्षार्थियों की मार्कशीट जारी कर दी गयी है। इस परीक्षा के टॉपर हरियाणा के सोनीपत के प्रदीप सिंह को 52.9 फीसदी अंक मिले हैं। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 1072 अंक मिले है जिसमें लिखित परीक्षा में 1750 में से 914 अंक मिले हैं। वहीँ पर्सेनेल्टी टेस्ट में प्रदीप के 275 में से 158 अंक मिले अर्थात 2025 अंक में 1072 अंक मिले।

NLC India Limited Recruitment 2020: दसवीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई

विदित है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में दिल्ली के जतिन किशोर को सेकेंड स्थान और सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा को तीसरा स्थान मिला है। परीक्षा के नतीजे 4 अगस्त 2020 को जारी किये गए थे। सिविल सेवा 2019 मुख्य परीक्षा (सफल व असफल) के मार्क्स www.upsc.gov.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ के करीब, 11.12 लाख कालकवलित

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में योग्यतम कैंडिडेट्स का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

Exit mobile version