• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन से शुरू होंगी UPSC CSE मेन्स एग्जाम, जानें कौन सा होगा पहला पेपर

Writer D by Writer D
12/08/2024
in Main Slider, शिक्षा
0
UPSC

UPSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सितंबर में होने वाले मेन्स एग्जाम का टाइमटेबल जारी कर दिया है। UPSC CSE Mains 2024 परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। मेन्स एग्जाम का हर पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स मेन्स एग्जाम देने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर टाइमटेबल की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने UPSC CSE प्रीलिम्स 2024 पास की है, वे UPSC CSE मेन्स 2024 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 1 जुलाई को घोषित किया गया था। कुल 14,627 उम्मीदवारों ने UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी। इस भर्ती में कुल 1,056 रिक्तियों को भरा जाना है, जिसमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए आरक्षित 40 सीटें शामिल हैं।

टाइम टेबल डाउनलोड करने का तरीका:

Step 1- विषय, डेट एवं शिफ्ट के अनुसार टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।

Step 2- वेबसाइट के होम पेज पर What’s New सेक्शन में Examination Time Table: Civil Services (Main) Examination, 2024 पर क्लिक करें।

Step 3- इसके बाद पीडीएफ ओपन हो जायेगा।

Step 4- अब आप इसे डाउनलोड करके इसमें पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

UPSC CSE मेन्स 2024 परीक्षा 20 सितंबर से आयोजित की जाएगी, इसमे पहला पेपर निबंध का होगा। अगले दिन यानी 21 सितंबर को, उम्मीदवार सुबह के सेशन में सामान्य अध्ययन पेपर- I और दोपहर में सामान्य अध्ययन पेपर- II के लिए उपस्थित होंगे। इसके बाद, 22 सितंबर को सुबह सामान्य अध्ययन पेपर- III और दोपहर में सामान्य अध्ययन पेपर- IV की परीक्षा ली जाएगी।

UPSC CSE Mains परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

23 सितंबर को इंडियन लैंगुऐज का पेपर और अंग्रेजी का पेपर, सुबह और दोपहर के सेशन में आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को अंतिम परीक्षा में सुबह ऑप्लशनल विषय का पेपर-I और दोपहर में ऑप्शनल विषय का पेपर-II की परीक्षा होगी।

Tags: UPSC CSE exam scheduleUPSC CSE mains exam
Previous Post

सड़क हादसे में एक परिवार की 3 पीढ़ियां खत्म, पिता-पुत्र और पोते की मौत

Next Post

ISI के पूर्व चीफ का होगा ‘कोर्ट मार्शल’, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

broken cups
Main Slider

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

29/09/2025
Vijay's house threatened with a bomb blast
Main Slider

विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

28/09/2025
68,000 KGBV girls came on stage together
Main Slider

एक साथ मंच पर उतरीं KGBV की 68,000 बालिकाएं, सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार

28/09/2025
Encounter
Main Slider

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, एक लाख का था इनामी

28/09/2025
Modern solar powered UAV becomes attraction at UPITS
Main Slider

यूपीआईटीएस में सौर ऊर्जा से चलने वाला आधुनिक UAV बना आकर्षण

28/09/2025
Next Post
Faiz Hameed

ISI के पूर्व चीफ का होगा ‘कोर्ट मार्शल’, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Roads

यूपी के रोड ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी में योगी सरकार, एक साथ 346 मार्गों की होगी विशेष मरम्मत

25/03/2025
Shani

आज से वक्री हुए शनि, इन उपायों से पाएं साढ़ेसाती में राहत

05/06/2022
Actor Veera Sathidar

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म एक्टर का कोरोना से निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस

14/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version