Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPSC ने जारी किया 2024 का एग्जाम कैलेंडर, यहां से करें नोट

UPSC

UPSC

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2024 में होने वाली यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. उम्मीदवार, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर (UPSC Exam Calendar 2024) चेक कर सकते हैं. कैलेंडर में अगले साल होने वाली भारतीय वन सेवा (आईएफएस), एनडीए, सीडीएस (आई) और अन्य भर्ती परीक्षाओं की तारीख के साथ कई भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से संबंधित जानकारी दी गई है.

UPSC द्वारा जारी 2024 के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स 2024 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) प्रीलिम्स 2024 26 मई, 2024 को आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा, यूपीएससी एनडीए परीक्षा 2024 और UPSC सीडीएस (आई) परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगी.

UPSC Exam 2024: यहां देखें जरूरी परीक्षा की तारीखें

UPSC इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024: 18 फरवरी, 2024
UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024: 18 फरवरी, 2024
UPSC सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-2024: 10 मार्च, 2024
UPSC एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2024: 21 अप्रैल, 2024
UPSC सीडीएस परीक्षा (I) 2024: 21 अप्रैल, 2024
UPSC सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024: 26 मई, 2024
UPSC भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024: 26 मई, 2024
UPSC आईईएस/आईएसएस परीक्षा, 2024: 21 जून, 2024
UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2024: 22 जून, 2024
UPSC इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024: 23 जून, 2024
UPSC एसओ/स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-I) एलडीसी: 7 जुलाई, 2024
UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024: 14 जुलाई, 2024
UPSC केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2024: 4 अगस्त, 2024
UPSC एनडीए और एनए परीक्षा (द्वितीय), 2024: 1 सितंबर, 2024
UPSC सीडीएस परीक्षा (द्वितीय), 2024: 1 सितंबर, 2024
UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024: 20 सितंबर, 2024
UPSC भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024: 24 नवंबर, 2024
UPSC स्टेनोग्राफर (जीडी-बी/जीडी-I) एलडीसी परीक्षा: 07 दिसंबर 2024
UPSC भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Exit mobile version