• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूडान संकट में फिर संकट का साथी बना यूपीएसआरटीसी

Writer D by Writer D
28/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sudan Crisis

Sudan Crisis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सूडान (Sudan Crisis) में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के चलते सूडान से वापस आने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन (UPSRTC) निगत हर संभव मदद कर रहा है। जिस प्रकार कोविड महामारी के दौरान परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों एवं अधिकारियों ने स्वयं के जीवन की परवाह न करते हुए प्रवासी प्रदेशवासियों को उनके घरो तक पहुंचाने का कार्य किया, ठीक वैसे ही सूडान संकट (Sudan Crisis) के दौरान भी परिवहन निगम अपने उत्तरदायित्वों का पूरा निर्वहन कर रहा है। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर सूडान से लौट रहे प्रत्येक प्रदेशवासी को सुरक्षित उसके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

छोटी गाड़ियों का भी किया जा रहा इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि सूडान से वापस आने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों की सुविधा हेतु उन्हें अपने-अपने गृह जनपद तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से आने वाले नागरिकों को उनके गृह जनपद तक भेजे जाने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ, गोरखपुर एवं वाराणसी द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के निकटवर्ती जनपदों तक जाने वाले नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा उन्हें छोटी गाडियों से उनके गृह जनपद तक भेजने की व्यवस्था की गई है।

गाजियाबाद से चलाई जा रहीं 2 वॉल्वो बसें

परिवहन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गाजियाबाद क्षेत्र द्वारा दो वाल्वो बसों की व्यवस्था की गई है। एक बस संख्या यूपी 17टी 9134 दिल्ली से लखनऊ, गोरखपुर होते हुए देवरिया के लिए 26/ 27 की मध्य रात्रि को 36 यात्री लेकर रवाना की गई है। इसी प्रकार दूसरी बस संख्या यूपी 17टी 9168 दिल्ली से मथुरा, आगरा, कानपुर, फतेहपुर एवं प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक 27 यात्री लेकर रवाना की गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से 28 अप्रैल को भी दो वोल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट पर लगाई गई हैं।

तत्परता से जुटे हैं कर्मचारी

परिवहन मंत्री ने बताया कि गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी एवं गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबन्धकों को यह अभियान प्रारम्भ होते ही परिवहन निगम की बसों एवं छोटे वाहनों को आवश्यकतानुसार तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही उन्हें जिला प्रशासन गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी एवं गोरखपुर से समन्वय स्थापित करने एवं आगामी दिनों में सूडान से पुनः उत्तर प्रदेश के नागरिकों के आने पर उच्च प्राथमिकता पर उत्तर प्रदेश के अपने-अपने गृह जनपदों में सुरक्षित पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में रहने को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप किसी भी यात्री को परेशानी न हो और उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचने के लिए विभाग के सभी कर्मचारी तत्परता से जुटे हुए हैं।

Tags: Lucknow Newssudan crisisupsrtc
Previous Post

योग्य व व्यावहारिक नेतृत्व संजोएगा गोरखपुर का विकास : सीएम योगी

Next Post

Nikay Chunav: मेट्रो का सफर कर अखिलेश मांगेंगे जनता से समर्थन

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

देश और समाज के लिए जीता है भाजपा कार्यकर्ता: सीएम योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में मददगार होगी कंप्यूटर लैब: सीएम योगी

06/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

Nikay Chunav: मेट्रो का सफर कर अखिलेश मांगेंगे जनता से समर्थन

यह भी पढ़ें

The CM Yogi heard the problems of 150 people

वंचितों को आवास और जरूरतमंदों को मुहैया कराएं इलाज : सीएम योगी

12/05/2025
Jamboree

61 साल बाद यूपी में लौटा जम्बूरी, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

22/09/2025
बीजेपी नेता के बेतुका बोल

हाथरस केस: बीजेपी नेता के बेतुका बोल-बाजरे-गन्ने के खेत में ही क्यूं मरी मिलती हैं ऐसी लड़कियां?

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version