Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपीएसआरटीसी में 21700 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू

UPSRTC recruitment

यूपीएसआरटीसी भर्ती

लखनऊ| उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में खाली पदों पर भर्ती होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने खाली पदों का ब्यौरा तैयार किया है। निगम में क, ख, ग और घ वर्ग के करीब 21700 पद रिक्त हैं। इन पदों को भर्ती शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से दिशा-निर्देश मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि 12 बसों के संचालन और निगरानी के लिए 73 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। वर्तमान में 18000 नियमित और 33 हजार संविदा मिलाकर कुल 51 हजार कर्मचारी तैनात हैं। इस लिहाज से 22 हजार के करीब खाली पदों पर भर्ती होनी है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : दिल्ली की बेटी बनीं एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त

परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू ने बताया कि शासन के आदेश पर खाली पदों का ब्यौरा तैयार करके भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। शासन की ओर से भर्ती के संबंध में दिशा-निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

रिक्त पदों ब्योरा –

Exit mobile version