Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPSSSC ने जारी की PET 2022 की आंसर-की, ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का भी मौका

answer key

answer key

लखनऊ। UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश स्टेट सबऑर्डिनेट सिलेक्शन कमिशन ने PET- 2022 की आंसर-की (PET Answer key) जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर गुरुवार देर रात यह आंसर की जारी हुई है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के 1899 केंद्रों पर PET परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा 2 दिन और 4 शिफ्ट में हुई थी। आयोग ने 4 शिफ्टों की आंसर-की जारी की है। इसके अलावा, किसी प्रश्न में आपत्ति होने पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने का मौका भी दिया गया है।

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्चे की मौत

बता दें कि परीक्षा के लिए तकरीबन 37 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से करीब 25 लाख परीक्षार्थी PET परीक्षा में शामिल हुए थे।

Exit mobile version