Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती के शारीरिक मापदंड एग्जाम की जारी की डेट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही के पद के लिए शारीरिक मापदंड परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जिन कैंडीडेट्स ने स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए क्वालीफाई किया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक शारीरिक मापदंड परीक्षा 16 फरवरी, 2021 से आयोजित की जाएगी। स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 4902 कैंडीडेट्स पास हुए हैं। कैंडीडेट्स को पद के सेलेक्शन के मुताबिक शारीरिक मापदंड परीक्षण से गुजरना होगा। आगे की जानकारी के लिए कैंडीडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

RBSC बोर्ड एग्जाम रेजिस्ट्रेशन की आज है लास्ट डेट, यहां करें अप्लाई

ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

– होमपेज पर अलर्ट वाले सेक्शन पर जाएं।

– होमपेज पर यूपीएसएसएससी पीईटी डेट वाले लिंक पर क्लिक करें।

– इसकी पीडीएफ कॉपी मिल जाएगी।

कैंडीडेट्स को इसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए इसे सेव करना होगा।

Exit mobile version