Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPTET की नई तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

UPTET

UPTET

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की नई तारीख का ऐलान बुधवार को कर दिया गया। पेपर लीक होने के चलते नवंबर में रद्द की गई परीक्षा अब 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। यूपीटीईटी की नई परीक्षा तारीख को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

यह एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम 10 बजे से 12:30 मिनट तक आयोजित किया जाएगा और दूसरी  शिफ्ट का एग्जाम 2:30 से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

UPTET 2021 Answer Key 27 जनवरी, 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी, 2022 होगी। वहीं 25 फरवरी, 2022 को इस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

उम्मीदवारों को यह जानकारी पहले ही दी जा चुकी है कि उनसे कोई भी अतिरिक्‍त फीस नहीं ली जाएगी। UPTET 2021 में सफल होने वाले कैंडिडेट राज्‍य में टीचर के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे।

बता दें कि यूपीटीईटी की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक की घटना के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई की थी।

Exit mobile version