Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नगर विकास मंत्री ने विकास दीपोत्सव के लोगो का किया अनावरण

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने मंगलवार को नगर निकाय निदेशालय में विकास दीपोत्सव के लोगो का अनावरण किया। इस मौके पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और प्रमुख सचिव नगर विकास रजनीश दुबे भी उपस्थित थे।

आशुतोष टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश के 200 नगर पालिकाओं तथा 17 नगर निगमों में विकास दीपोत्सव के माध्यम से कुल 217 स्थानों पर दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा। राजधानी स्थित झूलेलाल वाटिका में 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा।

लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में 28 अक्टूबर को विकास दीपोत्सव-दीपावली मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर पी.एम. स्वनिधि योजना के लाभार्थियों तथा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह व अन्य को सम्मानित किया जायेगा।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य दीपावली के अवसर पर पटरी दुकानदारों को प्रोत्साहित करना एवं उनके उत्पादों को जनता के समक्ष उचित प्लेटफार्म के माध्यम से प्रस्तुत करना है।

हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और यूपी बन गया नंबर वन : सीएम योगी

कार्यक्रम में एकीकृत रूप से उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो, स्वच्छ भारत मिशन का लोगो, चौरी-चौरा घटना से संबंधित लोगो तथा आजादी का अमृत महोत्सव ’75 वर्ष’ के लोगो का अनावरण किया गया। साथ ही लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद नगर निगम के लोगो का अनावरण किया गया।

Exit mobile version