Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रात में सोने से पहले इस्तेमाल करें लहसुन और ये तेल, नाखून होंगे खूबसूरत और बड़े

garlic powder for nail growth

लहसुन का करें इस्तेमाल

लाइफ़स्टाइल डेस्क। हाथों की उंगलियां तभी खूबसूरत दिखती हैं, जब नाखून मजबूत और चमकदार दिखाई दें। इन्‍हें देखकर किसी भी महिला के स्‍वास्‍थ का पता लगाया जा सकता है। मगर कई बार महिलाएं अपने नाखूनों को नजरअंदाज कर बैठती हैं, जिसकी वजह से नाखून कमजोर हो कर टूटना शुरू हो जाते हैं या फिर नाखूनों की ग्रोथ रुक जाती है।

अपने नाखूनों को सही स्थिति में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए आज हम आपको लहसुन और नारियल तेल से बने एक नेल सीरम के बारे में बताएंगे, जिसे आप नाखूनों को लंबा और सुंदर बनाए रखने के लिए उपयोग कर सकती हैं।

सामग्री-

बनाने की विधि-

लहसुन को छोटे टुकड़ों में काटकर एक कटोरी में अलग रख दें। अब कटे हुए लहसुन के साथ नारियल तेल मिक्‍स करें। इन दोनों सामग्रियों को अच्‍छी तरह से मिलाएं और रातभर के लिए ढंक कर छोड़ दें। अगले दिन इसे किसी बॉटल में भर लें। आपका नेल ग्रोथ सीरम तैयार है।

कैसे करें प्रयोग

इस सीरम को रात में सोने से पहले लगाएं, जिससे आपको बार-बार हाथ धोने से बच सकें। ऑयल या सीरम की कुछ बूंद लें और फिर अपने नाखूनों पर रगड़ें। साथ ही हल्‍के प्रेशर के साथ अपने नाखूनों की मसाज करें। यह काम आपको रोजाना तब तक करना है जब कि आपके नाखूनों की ग्रोथ आपके मन मुताबिक न बढ़ जाए। यह एक 100% प्राकृतिक उत्पाद है। इसमें आवश्यक फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों की एक उच्च सामग्री भी मौजूद है।

Exit mobile version