• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज षटतिला एकादशी पर करें तिल का प्रयोग, बढ़ेगा सौभाग्य और समृद्धि

Writer D by Writer D
18/01/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Rama Ekadashi

Rama Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचांग के अनुसार, माघ माह (Magh Month) के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी व्रत (Shattila Ekadashi) रखा जाता है। षटतिला एकादशी व्रत  18 जनवरी दिन बुधवार को है। षटतिला एकादशी का व्रत रखने वालों को उस दिन तिल (Sesame) का प्रयोग करना होता है।

इस व्रत में तिल का प्रयोग करने से सुख और सौभाग्य बढ़ता है। माघ मास में सर्दी होती है, तिल की तासीर गरम होती है और यह स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। इस व्रत में तिल का प्रयोग करने से सेहत भी अच्छी रहती है। आइए जानते हैं कि षटतिला एकादशी व्रत में तिल का प्रयोग कैसे करना है?

षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi) में तिल का प्रयोग

1) यदि आप षटतिला एकादशी का व्रत रखते हैं, तो उस दिन प्रात:काल में स्नान करने से पूर्व तिल का उबटन शरीर पर लगाएं। उसके बाद ही स्नान करें।

2) स्नान करने के लिए तिल मिले हुए पानी का प्रयोग करें। इसके लिए आप बाल्टी में पानी भर लें और उसमें तिल मिला दें। फिर स्नान करें।

3) षटतिला एकादशी व्रत के पूजा के समय भगवान विष्णु को तिल से बने खाद्य पदार्थों का भोग लगाएं। ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इस दिन व्रत रहने वालों को भी तिल से बने खाद्य पदार्थों को फलाहार में शामिल करना चाहिए। पीने के पानी में भी तिल मिलाकर पीना चाहिए।

4) षटतिला एकादशी का व्रत रहने वाले व्यक्ति को शरीर में तिल के तेल से मालिश करना चाहिए। ऐसा धार्मिक विधान है। ऐसा करना सेहत के लिए लाभदायक होता है।

5) भगवान विष्णु की पूजा करते समय तिल से हवन करना चाहिए। इसके लिए आप तिल में गाय का घी मिलाकर हवन कर सकते हैं।

6) षटतिला एकादशी के दिन तिल का दान करना उत्तम माना जाता है। तिल का दान करने से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है। उसे स्वर्ग में स्थान मिलता है।

षटतिला एकादशी के दिन तिल का प्रयोग 6 प्रकार से करते हैं। तिल के प्रयोग के बिना षटतिला एकादशी व्रत पूरा नहीं होता है, इसलिए आप भी यदि व्रत रखते हैं, तो इस प्रकार से तिल का प्रयोग करें।

Tags: Shatila EkadashiShatila Ekadashi daanShatila Ekadashi dateShatila Ekadashi importanceShatila Ekadashi muhuratShattila Ekadashi 2023
Previous Post

18 जनवरी राशिफल: इन राशिवालों पर आज बरसेगी कृपा

Next Post

30 साल बाद मौनी आमवस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों का करें दान

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

04/11/2025
Road Accident
Main Slider

तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; 38 घायल

04/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य:

03/11/2025
CM Yogi
Main Slider

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

03/11/2025
Next Post
Mauni Amavasya

30 साल बाद मौनी आमवस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों का करें दान

यह भी पढ़ें

74 Taliban militants killed in Afghanistan

अफगानिस्तान में 74 तालिबानी आतंकवादी उतारे गए मौत के घाट

20/12/2020
डेरेक ओ ब्रायन Derek O'Brien

केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल : डेरेक ओ ब्रायन

04/02/2021
सुरेश अंगड़ी का निधन

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, एम्स में थे भर्ती

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version