Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नवरात्रि के दौरान करें इन चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा वजन

Use these things during Navratri, weight will not increase

Use these things during Navratri, weight will not increase

हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है नवरात्रि। इस दौरान मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखते हैं। इन व्रतों के जरिए भक्त अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं और माता को खुश करने का प्रयास करते हैं। लेकिन इन व्रतों में बहुत से लोग अपने खाने पीने की चीजों को लेकर परेशान रहने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहें है जो आप लोगों को काफी पसंद आएंगी साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होगी। आइये जानते है-

अगर पाना चाहते हैं मानसिक तनाव से छुटकारा, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

साबूदाना

आपने आज तक ना जाने कितनी बार ही साबूदाना से बनी चीजें खाई होंगी। लेकिन आपको कभी लगा नहीं होगा कि यह फायदेमंद भी है। अगर आप व्रत रखते हैं तो आपको कार्ब्स और ऊर्जा की आवश्यकता होगी। ताकि आप दिनभर का काम कर सके। ऐसे में आप साबूदाना की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो आप साबूदाना खीर भी खा सकते हैं। लेकिन इससे बने पकोड़े के सेवन से बचें।

कुट्टू का डोसा

क्या आप साउथ इंडियन फूड खाना पसंद करते हैं। अगर हां तो यकीन मानिए व्रत भी पूरे होंगे और सेहत भी सही रहेगी। हम सभी जानते हैं कि साउथ इंडियन फूड आपको सेहतमंद रखने में सबसे ज्यादा असरदार रहता है। ऐसे में अगर आप कुट्टू के आटे के जरिए बना डोसा खाएंगे तो व्रत भी पूरा होगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

टेली वर्ल्ड की हसीन एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या एक बार फिर बनी दुल्हन

​अखरोट और केले की स्मूदी

केले को लंबे समय तक पेट भरे रखने वाला फल माना जाता है। इसके अलावा अखरोट के अपने अलग फायदे हैं। अगर आप चाहें तो व्रत में इन दोनों के तैयार की गई स्मूदी पी सकते हैं। आप चाहें तो सुबह पूजा करने के बाद सीधा इसका सेवन कर सकते हैं।

​नारियल पानी

दोस्तों नारियल पानी के फायदे बताने की शायद जरूरत ही नहीं है। क्योकि इसके फायदे इतने हैं कि आप गिनते हुए थक जाएंगे। लेकिन फायदों की लिस्ट खत्म नहीं होगी। आप व्रत में इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपको पोषक तत्व भी देगा और व्रत भी पूरा करने में मदद करेगा।

राहुल गांधी का मोदी पर वार, कहा- न टेस्ट हैं, न वेंटिलेटर बस उत्सव का ‘ढोंग’

​मखाना खीर

अगर आप कुछ टेस्टी भी खाना चाहते हैं और माता के व्रत का पालन भी करना चाहते हैं तो आप मखाना की खीर खा सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा दूध और मखाने लेने होंगे और साधारण खीर की तरह ही इसे तैयार करना होगा। बस आपको इसमें चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करना होगा। इसके जरिए आप फिट भी रहेंगे और कुछ स्वादिष्ट भी खा पाएंगे।

​मखाने और मूंगफली

अगर आप खुद को फिट रखते हैं तो यकीनन आप जानते होंगे की मखाने और पीनट्स के अंदर बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपको पूरे दिन ऊर्जात्मक भी रखेंगे और वजन भी नहीं बढ़ने देंगे। आप इनका सेवन सीधा भी कर सकते हैं या फिर इन्हे देसी घी में फ्राई करके सेंधा नमक लगाकर खा सकते हैं। व्रत के दौरान यह आपके लिए एक सही सामग्री होगी।

Exit mobile version