Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिना खान की ड्रेस को यूजर ने बता दिया टेबल लैंप

Hina Khan

हिना खान

लाइफस्टाइल डेस्क। हिना खान अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न लुक हो या इंडियन। करियर की शुरूआत में भले ही वो सूट-साड़ी और सिंपल ड्रेसेज में नजर आती हों। लेकिन अब उनकी स्टाइलिश वॉर्डरोब थाई हाई स्लिट गाउन से लेकर बोल्ड कपड़ों ने ले लिया है। हालांकि कई बार वो अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल भी हुई हैं। जिसमें उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया गया था।

वैसो तो हिना खान करियर की शुरूआत से ही फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। लेकिन उनके इस लुक में खासा परिवर्तन बिग बॉस शो में आने के बाद हुआ। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वो विदेश में एक इवेंट को अटेंड करने पहुंची थी। लेकिन उनके स्टाइलिश लुक को देख लोगों के उनको जमकर ट्रोल किया था।

दरअसल, बेहद स्टाइलिश बनने के चक्कर में हिना ने अपने लुक का कबाड़ा कर लिया था। हिना ने इस इवेंट के लिए सफेद रंग का फिशटेल गाउन चुना था। लेकिन उनके इस लुक को यूजर ने जरा भी पसंद नहीं किया। हालांकि हिना इस लुक में शानदार लग रही थीं।

हिना ने सफेद रंग के फिशटेल गाउन के साथ स्मोकी आईज और बालों को कर्ल्स लुक में किया था। वहीं डार्क बेरी लिप्स के साथ इस लुक को मैच किया गया था। फुल स्लीव और शार्ट लेंथ ड्रेस में नीचे की ओर नेट और शियर टेक्सचर का फैब्रिक लगा था। जिसे रफल लुक दिया गया था। हिना की ये ड्रेस डिजाइनर निकिता टंडन ने डिजाइन की थी।

हालांकि जैसे ही हिना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं। लोगों ने हिना को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कपडों की तुलना टेबल लैंप से कर दी। वहीं बहुत से लोगों को हिना का ये लुक पसंद नहीं आया और इस फैशन को बकवास बता दिया।

Exit mobile version