• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा नाम काटे गए

Writer D by Writer D
06/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
SIR

SIR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आज यानी कि मंगलवार को SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस अपडेट मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 2।88 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े शहरों में लाखों वोट कटे हैं।

उत्तर प्रदेश में आज नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई है। इसमें 12 करोड़ 55 लाख मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो प्रक्रिया पूरी होने से पहले 15 करोड़ से ज्यादा थे। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 2 करोड़ 88 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है। अब बस औपचारिकता रह गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आज 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देंगे। जिलाधिकारियों को शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची जारी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

कहां कितने कटे हैं नाम?

यूपी में SIR की जिलावार रिपोर्ट में बड़े शहर सबसे पीछे हैं। उत्तर प्रदेश SIR में राजधानी लखनऊ सबसे पीछे रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारह लाख से ज्यादा वोट कटे हैं।

प्रयागराज–  वोट कटने में दूसरे नंबर पर- 11 लाख 56 हज़ार 339 वोट कटे
कानपुर – 9 लाख से ज्यादा वोट कटे
आगरा – 8 लाख 36 हज़ार 965 वोट कटे
गाजियाबाद – 8 लाख 18 हज़ार 325 वोट कट गए हैं।
बरेली –  7 लाख 14 हज़ार 768 वोट कटे
मेरठ – 6 लाख 65 हज़ार 647 वोट SIR के पहले राउंड में कट गए
जौनपुर – 5 लाख 89 हज़ार 546 वोट कट गए
वाराणसी – 5 लाख 73 हज़ार 217 वोट कटे
गोरखपुर – 6 लाख 45 हजार 634 वोट कटे
गौतम बुद्ध नगर – 4 लाख 47 हजार 479 वोट SIR में कटे

चुनाव आयोग ने बढ़ाई थी तारीख

चुनाव आयोग की तरफ से पहले ही ड्राफ्ट सूची जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उस एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। राज्य बड़ा और मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने के कारण काम पूरा नहीं हो सका था। पहले 12 दिसंबर और फिर 26 दिसंबर तक गणना फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई। 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची को जारी किया जाना था। लेकिन, इसे बढ़ाकर 6 जनवरी किया गया था।

Tags: SIR Draft listUP SIR
Previous Post

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले तेज, 24 घंटे में दो युवकों की हत्या

Next Post

लॉन्च हुआ Oppo का धांसू स्मार्टफोन, 40 दिन तक बैटरी स्टैंडबाय का दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Old Age Homes
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों को दिया सुरक्षा कवच, हर जिले में वृद्धाश्रमों से बेघर और असहाय बुजुर्गों को मिल रहा सहारा

24/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

24/04/2026
Ganesh Joshi metCM Yogi
Main Slider

योगी आदित्यनाथ से मिले गणेश जोशी, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ किट भेंट कर रक्षा बंधन समारोह का दिया न्योता

24/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी बोले- हिमालयी राज्य आपसी सहयोग से बनाएं मजबूत नीति, साझा चुनौतियों पर हो समन्वित रणनीति

24/04/2026
SDRF
राजनीति

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF का स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान

24/04/2026
Next Post
Oppo ने लॉन्च किया धांसू स्मार्टफोन, 40 दिन तक बैटरी बैकअप का दावा

लॉन्च हुआ Oppo का धांसू स्मार्टफोन, 40 दिन तक बैटरी स्टैंडबाय का दावा

यह भी पढ़ें

arjun kapoor

इस बीमारी से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर, बोले- मैंने कभी…

07/11/2024
murder

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और उसकी सहेली को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

15/08/2021

मालदीव में समु्द्र किनारे कुछ यूं वेकेशन एन्जॉय कर रहीं हैं तापसी पन्नू

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version