Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोला फटने से शहीद हुआ उत्तर प्रदेश का लाल, तीन जवान घायल

गोला फटने से शहीद हुआ जवान

राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण फायरिंग रेंज में कल रात ताेप से अभ्यास के दौरान गोला फटने से एक जवान की मौत हो गयी जबकि तीन जवान घायल हाे गये।

सूत्रों ने आज बताया पोकरण फायरिंग रेंज में गुजरात के भुज की 1077 आरटी यूनिट के जवान कल देर रात 105 एम एम तोप से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे कि अचानक एक गोला लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही फट गया। इससे जवान सतीश की मौत हो गयी जबकि तीन जवान घायल हो गये।

सिरफिरे ने की पत्नी और दो बेटियों की हथौड़ा मारकर निर्मम हत्या

सूत्रों ने बताया कि घायल जवानों को पोकरण में उपचार किया जा रहा है। मृतक सतीश उत्तर प्रदेश का है। चार दिन पहले भी पोकरण रेंज में 105 एमएम की तोप से फायरिंग के दौरान हादसा हुआ था जिसमें एक जवान घायल हो गया था।

अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

Exit mobile version