Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड : तीरथ सिंह रावत कैबिनेट में 11 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

तीरथ सिंह रावत कैबिनेट

तीरथ सिंह रावत कैबिनेट

 

देहरादून। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार हो गया है। 11 मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। आज सुबह ही बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। बीजेपी ने बंशीधर भगत को हटाकर मदन कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी ने इस बार चुनावी साल को देखते हुए पूरे 11 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली है। कुल 8 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री ने शपथ ली है।

Honda जल्द लॉंच करने वाली है 2 इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स जानकार दंग रह जाएंगे आप

इनको मिली मंत्रिमंडल में जगह

सतपाल महाराज
बंशीधर भगत
हरक सिंह रावत
बिशन सिंह चुफाल
यशपाल आर्या
अरविंद पांडेय
सुबोध उनियाल
गणेश जोशी

 

ये चार नए चेहरे हुए तीरथ कैबिनेट में शामिल

तीरथ कैबिनेट  में आज चार नए चेहरे, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरा नंद, डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल और मसूरी विधायक गणेश जोशी को शामिल किया गया है।

(राज्यमंत्री) स्वतंत्र प्रभार 

धन सिंह रावत
रेखा आर्या
स्वामी यतीश्वरानंद

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 57 विधानसभा सीटों पर विजय पाई थी। इस बार 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का 60 प्लस सीट पर जीत का नारा होगा। बता दें कि पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में बीजेपी ने 9 लोगों को मंत्री बनाया था।

Exit mobile version