उत्‍तराखंड बोर्ड रिजल्‍ट घोषित, 10वीं में सुशांत तो12वीं में तन्‍नू ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board ) कक्षा 10वीं, 12वीं के बोर्ड रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। रिजल्‍ट की घोषणा के साथ ही दोनों कक्षाओं के स्‍टूडेंट्स की मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर लाइव हो गई है। छात्र अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

यहां देख सकते हैं Uttarakhand Board  का रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं। इसके आलावा ubse.uk.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।

रिजल्‍ट चेक करने का तरीका

स्‍टेप 1: यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।

स्‍टेप 2: होमपेज पर 10वीं-12वीं के रिजल्‍ट लिंक को चेक करें।

स्‍टेप 3: एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपने क्रेडेंशियल्‍स दर्ज कर सब्मिट करें।

स्‍टेप 4: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

80.98% रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम

इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,27,324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षाफल 80.98 प्रतिशत रहा। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में 1,32,115 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत रहा।

12वीं में जसपुर की तनु चौहान ने मारी बाजी

इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

दसवीं में टिहरी के सुशांत ने किया टॉप

हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

Exit mobile version