Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के सीएम धामी, सुलझ गए 21 सालों से चल रहे विवाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्ति विवाद पर सहमति बन गई। इस अहम बैठक से दोनों राज्यों के बीच 21 सालों से चल रहे विवाद सुलझा लिए गये।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की परिसंपत्तियां बंटवारे के ज्यादातर मामले सुलझ गए हैं। हम सभी लोग उत्तराखंड को आगे बढ़ाने में लगे हैं।

धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में दोनों राज्यों के बीच जो तमाम मुद्दे थे, वह सुलझ गए हैं। दोनों सरकारों के बीच ज्यादातर मामलों में सहमति बन गयी है। जो बचे हैं, वह भी पूरे होंगे। उत्तराखंड वन विभाग को 90 करोड़ रुपये मिलेंगे। पुराने बैराजों के निर्माण फिर से किए जाएंगे।

प्रकाश पर्व की प्रभात फेरी में शामिल हुई स्वाति सिंह, झाड़ू लगाकर की सेवा

सर्वे के बाद भूमि विवाद का निस्तारण होगा। उत्तराखंड परिवहन विभाग को 205 करोड़ रुपये मिलेंगे। परिसंपत्ति विवाद पर सहमति बन गई है। कई सालों से लंबित मामलों में से एक 20 हजार करोड़ का मामला भी सुलझ गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार से लखनऊ दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। धामी पर्वतीय महापरिषद के कार्यक्रम में भी बुधवार को शामिल हुए थे। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में भी वह सरकार के कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारियों के साथ उनकी मुलाकात हुई है। अब धामी का भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यालय और लखनऊ स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय भी जाने का कार्यक्रम है।

Exit mobile version