Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्रज में दर्शनार्थ आएंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी

CM Dhami

CM Dhami

मथुरा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपने उपचुनाव संपन्न होने के बाद ब्रज में दर्शनार्थ आएंगे।

रविवार राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के उत्तराखंड के पंतनगर यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ करने से पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव, ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट एवं युवा समाजसेवी भूपेश अग्रवाल एवं अन्य पत्रकारों ने उन्हें उत्तरी ओढ़ा करके एवं स्मृति चिन्ह देकर के स्वागत किया।

चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय नहीं सेवा का भाव होना जरूरी : सीएम योगी

इस अवसर पर मथुरा जिले के राया निवासी समाजसेवी भूपेश अग्रवाल ने उन्हें अपना चुनाव जीतने के बाद ब्रज आने का निमंत्रण दिया जिसे मुख्यमंत्री धामी ने सहर्ष स्वीकार किया।

Exit mobile version