Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड चुनाव: खटीमा में सबसे बड़ा उलटफेर, मुख्यमंत्री धामी चल रहे पीछे

देहरादून। उधमसिंह नगर जिले में सबसे बड़ा उलटफेर मुख्यमंत्री (cm dhami) के सीट पर हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (cm dhami) अपने प्रतिद्वंदी से लगातार पिछड़ रहे हैं। प्रदेश में भाजपा जहां अपनी बढ़त बनाये हुए हैं वहीं मुख्यमंत्री मतगणना में पीछे चल रहे हैं।

खटीमा में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा जहां शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पिछड़ रहे हैं। वे कांग्रेस के भुवन कापड़ी से करीब 4 हजार वोट से पिछड़ रहे हैं।

जसपुर में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच कांग्रेस अपनी बढ़त बनाये हुए हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हो रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी और बसपा को भी यहां अच्छे वोट मिल रहे हैं।

भाजपा एक फिर बहुमत से बनाएगी सरकार : सीएम धामी

काशीपुर सीट पर मुकाबला भाजपा कांग्रेस के बीच ही है। यहां भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा ने करीब 10 हजार वोटों की बढ़त बनाने हुए हैं। कांग्रेस के नरेन्द्र सिंह दूसरे नंबर पर हैं। यहां आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर हैं। पार्टी के उम्मीदवार दीपक बाली को 7 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

बाजपुर में कांग्रेस के दलित नेता यशपाल आर्य कांटे की टक्कर के बीच अब आगे हुए हैं। वह सुबह से ही भाजपा के राजेश कुमार से पिछड़ रहे थे।

ग़दरपुर सीट से शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। वे अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन से करीब 5 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी पहुंचे वाराणसी

रुद्रपुर सीट पर भी भाजपा को कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। भाजपा के शिव अरोड़ा करीब सात हजार वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से मीना शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था।

किच्चा में भी मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच ही है। यहां से कांग्रेस के तिलकराज बेहड़ बढ़त बनाये हुए हैं। बेहड़ पूर्व मंत्री हैं। वे भाजपा के राजेश शुक्ल से करीब 7 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

सितारगंज सीट पर भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए है। भाजपा के सिटिंग विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा करीब 12 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। यहां आम आदमी पार्टी और बसपा क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर चल रही हैं।

नानकमत्ता में कांग्रेस को बढ़त मिली हुई है। यहां कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा भाजपा के प्रेम सिंह राणा से सात हजार वोट से आगे हैं।

Exit mobile version